नन्द बाबाजी को छैया …..

nand babaji ko dhaiya bako nam hai kanhaiya नंद बाबाजी को छैया वाको नाम है कन्हैया


नंद बाबाजी को छैया वाको नाम है कन्हैया .

कन्हैया कन्हैया रे ..

बड़ो गेंद को खिलैया आयो आयो रे कन्हैया .

कन्हैया कन्हैया रे ..

काहे की गेंद है काहे का बल्ला

गेंद मे काहे का लागा है छल्ला

कौन ग्वाल ये खेलन आये

खेलें ता ता थैया ओ भैया .

कन्हैया कन्हैया रे ..

रेशम की गेंद है चंदन का बल्ला

गेंद में मोतियां लागे हैं छल्ला

सुघड़ मनसुखा खेलन आये

बृज बालन के भैया कन्हैया .

कन्हैया कन्हैया रे ..

नीली यमुना है नीला गगन है

नीले कन्हैया नीला कदम्ब है

सुघड़ श्याम के सुघड़ खेल में

नीले खेल खिलैया ओ भैया .

कन्हैया कन्हैया रे ..

Post a Comment

0 Comments