अंखियाँ हरि दरसन (Akhiyo hari Darshan bhajan in hindi Mp3)Akhiyo hari Darshan bhajan in hindi Mp3 अंखियाँ हरि दरसन की प्यासी
अंखियाँ हरि दरसन की प्यासी।
देख्यौ चाहति कमलनैन कौ,
निसि-दिन रहति उदासी।।
आए ऊधै फिरि गए आँगन,
डारि गए गर फांसी।
केसरि तिलक मोतिन की माला,
वृन्दावन के बासी।।
काहू के मन को कोउ न जानत,
लोगन के मन हांसी।
सूरदास प्रभु तुम्हरे दरस कौ,
करवत लैहौं कासी।।
0 Comments