करुणा सुनो श्याम मेरी

करुणा सुनो श्याम मेरी (Karuna suno shayam meri bhajan in hindi Mp3)


करुणा सुनो श्याम मेरी
मैं तो होय रही चेरी तेरी ॥

करुणा सुनो श्याम मेरी

दरसन कारन भयी बावरी , बिरह व्यथा तन घेरी

तेरे कारन जोगन हूँगी , दूंगी नगर बिच फेरी

कुञ्ज बन हेरी हेरी ,

करुणा सुनो श्याम मेरी

अंग बभूत गले मृग छाला, यूं तन भसम करूंगी

अजहूँ न मिल्या श्याम अबिनासी, बन बन बीच फिरुंगी

रोऊँ नित हेरी फेरी ,

करुणा सुनो श्याम मेरी

जब मीरा को गिरिधर मिलिया , दुःख मेटन सुख भेरी ।

रोम रोम साका भई उर में , मिट गयी फेरा फेरी

रही चरनन तर चेरी ,

करुणा सुनो श्याम मेरी

Post a Comment

0 Comments